फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से कुछ दूर युवक का खून से लथपथ शव मिला

Fri, 20 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के गांव भीगान में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया, मगर फॉरेंसिक चिकित्सक के नहीं होने की वजह से वहां से महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

गांव भिगान का सागर देर रात घर से बाहर गया हुआ था। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ हालत में मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने नमूने एकत्रित कर शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। देर शाम तक परिजनों के बयान दर्ज ने होने के चलते व नागरिक अस्पताल में फॉरेंसिक चिकित्सक न होने के चलते शव को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भेजा गया है। थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि शव को खानपुर भेजा गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें