फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत के नाहरी गांव के पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने सोनीपत के नाहरी गांव के पूर्व सरपंच सुनील दहिया की हत्या करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नजफगढ़ निवासी राहुल मलिक के रूप में हुई है। हरियाणा पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर पहले से हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ बदमाशों पर निगरानी रख रही थी। पांच अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल एक बदमाश हथियार लेकर पीतमपुरा गांव आने वाला है। सूचना को पुख्ता करने के बाद एसआई संदीप श्योराण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने गांव के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाहरी गांव, सोनीपत (हरियाणा) के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में वांछित है। थाना कुंडली में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। जांच में पता चला कि हरियाणा पुलिस ने उसपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 2018 में आरोपी के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों ही मामलों में जमानत पर है। उसके खिलाफ रानीबाग थाने में भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें