फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम चुनाव के चलते हथियार लेकर चलने पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 04 May 2026 05:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम को लेकर उपायुक्त नेहा सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत नगर निगम क्षेत्र में हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार सभी प्रकार के लाइसेंसी हथियारों और आग्नेयास्त्रों के अलावा तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, गंडासा, चाकू सहित ऐसी सभी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी जिनसे किसी को चोट पहुंचाई जा सकती हो। सिख समुदाय के लोगों को कृपाण धारण करने के लिए छूट होगी।
इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और अधिकृत सरकारी कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। अगर कोई आदेशों के उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें