फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 99 पहलवानों ने दिया ट्रायल, चुने गए 20 में से 14 हरियाणा के

Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :17: साई केंद्र बहालगढ़ में साई केंद्र बहालगढ़ में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए
विज्ञापन
राई। अल्बानिया की राजधानी तिराना में होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) ने पहलवानो के ट्रायल लिए।
विज्ञापन

पहले दिन ग्रीको रोमन के 55 और महिला वर्ग की 44 पहलवानों ने ट्रायल दिया। इसमें से 20 पहलवानों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। चयनित पहलवानों में 14 हरियाणा और 2 दिल्ली के अलावा मणिपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान व उत्तर प्रदेश से एक-एक पहलवान शामिल हैं।

23 से 29 अक्तूबर तक होने वाली चैंपियनशिप के लिए पहले दिन तदर्थ समिति के सदस्य एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी ज्ञान सिंह, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं फ्री स्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह, ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोविंद सिंह, अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर, द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुमा शिरूर की देखरेख में ट्रायल लिए गए। ज्ञान सिंह ने बताया कि ट्रायल देने के लिए देशभर से पहलवान आए हैं।
विज्ञापन


इन पहलवानों का हुआ चयन

ग्रीको रोमन में इनका हुआ चयन

लाइशर एस सियोन (55, मणिपुर), सुमित (60, झज्जर, हरियाणा) चंडीगढ़ से खेलते हैं, प्रवेश (63, दिल्ली), उमेश (67, दिल्ली), अनिल (72, हरियाणा), दीपक पूनिया (77, हिसार, हरियाणा), राहुल (82, हरियाणा) एसएससीबी के लिए खेलते हैं, मनोज (87, जींद, हरियाणा), नितेश (97, पानीपत, हरियाणा) व प्रवेश (130, सोनीपत, हरियाणा)।

महिला वर्ग

नीलम (50, उत्तर प्रदेश), इशिका (53, सोनीपत, हरियाणा) दिल्ली से खेलती हैं, नेहा शर्मा (55, पानीपत हरियाणा) दिल्ली के लिए खेलती हैं, रीना (57, चरखी दादरी, हरियाणा), निकिता (59, रोहतक, हरियाणा), भाग्यश्री (62, महाराष्ट्र), मोनिका (65, राजस्थान) वर्ष (68, हिसार, हरियाणा), ज्योति बेरवाल (72, हिसार हरियाणा), रितिका (76, रोहतक हरियाणा)।

फोटो :17: साई केंद्र बहालगढ़ में साई केंद्र बहालगढ़ में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए

फोटो :17: साई केंद्र बहालगढ़ में साई केंद्र बहालगढ़ में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें