फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अपनी जमीन बचाने के लिए साइन बोर्ड लगाएगी नपा

Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। टुकड़ों में बची अपनी जमीन को नगरपालिका अब साइन बोर्ड लगाकर बचाएगी। बोर्ड पर लिखा होगा कि यह जमीन नगरपालिका की है और इसकी कोई खरीद-फरोख्त करता है तो वह कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएगा।
विज्ञापन

दरअसल शहर में नगरपालिका की जमीन को भू माफियाओं ने खुर्द-बुर्द कर दिया है। सस्ती जमीन मिलने के चक्कर में कई लोग जमीन खरीद लिए हैं। नगरपालिका को ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे नपा ने अब अपनी जमीन पर साइन बोर्ड लगाकर उसे बचाने का निर्णय लिया है।


मटिंडू मार्ग पर करीब साढ़े चार एकड़ जमीन का भी कुछ ऐसा ही मामला था। जिस जगह पर मुख्यमंत्री ने खेल मैदान बनाने की घोषणा की थी, उस पर भू माफिया रातोंरात कब्जा कर लिए। अब मामला न्यायालय में चला गया। इसके बाद मुख्यमंत्री घोषणा को दूसरी जगह स्थानांतरित करना पड़ा। ऐसे में नपा ने अपनी जमीन बचाने के लिए कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

नपा की मलकियत वाली जमीन पर साइन बोर्ड लगाने की तैयारी है, जिसमें हाल समय में जीते गए केस की जमीन भी शामिल है। सूचना के लिए एसडीएम के आदेशों पर यहां पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। -विनय कुमार, सचिव, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें