अमर उजाला फाउंडेशन और मां भारती रक्तवाहिनी की पहल, पांच रक्त कोषों की टीमों ने जुटाया रक्त
विज्ञापन
सोनीपत। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को जीवनदान देने के जज्बे के साथ गांव राठधना में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन और मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से आयोजित शिविर में 972 रक्तवीरों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। रक्त संग्रह के लिए आर्म्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूजन सेंटर, दिल्ली कैंट, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, बाढ़सा, झज्जर समेत पांच रक्तकोषों की टीमें पहुंचीं।
एचबीपीई चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान व पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, शिविर में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, सेवानिवृत्त आईपीएस सुमन मंजरी और ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने शिरकत की। विधायक पवन ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। शिविर का आयोजन मां भारती रक्तवाहिनी के संस्थापक रविंद्र शर्मा के जन्मदिन पर हुआ। शिविर में मनीष राई, आर्य पवन दहिया, प्रधान विपिन गौड़ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया।
फोटो : सोनीपत के गांव राठधना में अमर उजाला फाउंडेशन और मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से आयोजित शिव