फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को संपन्न बनाकर रुकेगा धर्मांतरण: धर्म नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को संपन्न बनाकर रुकेगा धर्मांतरण: नारायण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्म नारायण ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संपन्न बनाकर ही धर्मांतरण को रोका जा सकता है। धर्म नारायण सोमवार को गीता विद्या मंदिर में विहिप द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि अर्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

धर्म नारायण ने कहा कि प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के मामलों पर अंकुश तभी लगाया जा सकेगा, जब समर्थ हिंदू परिवार आगे आएंगे। जब तक धर्म का सही ज्ञान नहीं होगा, तब तक धर्म के नाम पर बरगलाकर लोगों को भड़काया जाता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनीपत विहिप के जिलाध्यक्ष राम कुमार मित्तल ने की। जबकि संयोजन अध्यक्ष राजेंद्र गिरधर व महामंत्री सुनील मनचंदा ने किया। मंच संचालन प्राचार्य डॉ. संतोष देवांगन ने किया। इस दौरान हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम बोर्ड के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, सपन मुखर्जी, सुभाष गुप्ता, ठेकेदार जय सिंह, हरीश परुथी, सतीश राज देशवाल, इंद्रजीत विरमानी, परमवीर सैनी, बलराम कौशिक, अनिल चावला, रवींद्र जागलान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें