फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में मनाई भगवान धन्वंतरी जयंती, अस्पताल में 500 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में मनाई भगवान धन्वंतरी जयंती, अस्पताल में 500 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। धन्वंतरी जयंती के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल के आयुष विंग में तृतीय राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा व रविंद्र दिलावर ने रिबन काटकर आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान करीब 500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित किए गई। जिला आयुष अधिकारी सतीश खटकड़ ने मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियों, योग, पंचकर्म के माध्यम से विभिन्न रोगों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान डॉ. जगबीर सिंह राठी, डा. संजय शर्मा, डॉ. विनय चौधरी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. उपेंद्र पाल, डॉ. अंजु सांगवान, डॉ. दीप्ति दहिया, डॉ. पूनम नैन, सहायक राजेश दलाल, ज्योति, आदर्श, प्रदीप, सतपाल मलिक आदि मौजूद रहे। वहीं हरियाणा वैद्य समिति की ओर से सोमवार को आर्य नगर में भगवान धन्वंतरि का जन्मदिन मनाया गया। जहां जिला प्रधान डा. महेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। इस दौरान डा. राकेश नरवाल, डा. कृष्ण कुमार जांगड़ा, डा. धर्मपाल तोमर, डा. जोगेंद्र वर्मा, डा. रामपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रीनू जांगड़ा पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विवि के मारु सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान में भगवान धन्वंतरि का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम आरोग्य भारती विश्व आयुर्वेद परिषद् व नेशनल मेडिकल आर्गनाईजेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हवन-यज्ञ भी हुआ। कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रीनू जांगड़ा प्रथम, गरिमा दूसरे स्थान पर रही। सीएम के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सलाहकार डॉ. योगेंद्र मलिक पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीसी प्रो. सुषमा यादव ने की। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य प्रो. महेश दाधीच, डॉ. दीपमाला, कुलसचिव प्रो.इप्शिता बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें