फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामसिंह की पत्नी परमेश्वरी देवी (98) का वीरवार को निधन हो गया। परमेश्वरी देवी कैलाना गांव में अपने परिवार के साथ रहती थीं। वह पिछले दो वर्षों से बीमार थीं। नायब तहसीलदार देशराज कंबोज और गन्नौर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने पुष्प अर्पित कर परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि दी। कैलाना गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र बलजीत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामसिंह ने आजाद हिंद फौज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रामसिंह का बीमारी के चलते 22 वर्ष पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद परमेश्वरी देवी अपने पुत्र बलजीत सिंह और राजकुमार के साथ रहती थीं। बलजीत सिंह हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत हैं, जबकि राजकुमार सेना में सूबेदार हैं। परमेश्वरी देवी के निधन की सूचना पर नायब तहसीलदार देशराज कंबोज, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार उनके आवास पर पहुंचे और प्रशासन की तरफ से शोक प्रकट किया। परमेश्वरी देवी के निधन पर इनेलो हलका अध्यक्ष सुरेश त्यागी, बिजेंदर कादयान आदि ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें