फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर 2 जुलाई को कांग्रेस का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
भाजपा सरकार की किसान नीतियों के विरोध में दो जुलाई को लघु सचिवालय पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेसियों का धरना होगा। मंगलवार को इस संबंध में जिला कार्यालय में बैठक की गई।
विज्ञापन

पूर्व विस अध्यक्ष एवं गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों के दुख दर्द को समझते हैं। वहीं राई से विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा सरकार ने यूपी में किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है, जबकि देश के बाकी हिस्से के किसान राहत की बाट जोह रहे हैं। इसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। विधायक जयबीर खरखौदा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय पर पूर्व सीएम हुड्डा के नेतृत्व में धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर गोहाना विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक संत कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष चक्रवर्ती शर्मा, रोहतक के पूर्व प्रधान जयदीप धनखड़, पूर्व विधायक देवराज दीवान, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, सुरेंद्र शर्मा, अशोक छाबड़ा, दिनेश हुड्डा प्रधान युवा कांग्रेस, देवेेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान युवा कांग्रेस, प्रदीप गौतम, भगत सिंह एडवोकेट, संतोष गुलिया, भलेराम जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं को लेकर दो जुलाई को कांग्रेस का धरना
लघु सचिवालय पर धरने में पूर्व सीएम के नेतृत्व में अन्य नेता भी शामिल होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें