फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोजगार मेले में 900 विद्यार्थियों ने लिया भाग, अधिकतर का चयन

Mon, 19 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का किया आयोजन
विज्ञापन

-राई, कुंडली, सोनीपत, बड़ी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से लगभग 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया

सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें राई, कुंडली, सोनीपत, बड़ी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से आए उद्योगों के लगभग 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिनके पास अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के लिए लगभग 1500 रिक्तियां थीं।

रोजगार मेले में लगभग 900 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अधिकतर आवेदकों का चयन शिक्षुता और प्लेसमेंट के लिए कर लिया गया है। मेले में राई औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा, कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज चौधरी और बड़ी औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने आश्वासन दिया कि कोई भी बेरोजगार युवक और युवतियां नौकरी या अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक हैं तो वह आईटीआई के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार देना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


मेले का उद्घाटन भूजल संरक्षण विभाग के प्रदेश प्रमुख नरेंद्र कुमार खट्टर ने किया। इन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यवसाय में कुशलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इन्होंने कहा कि विद्यार्थी कुछ साल तक उद्योगों में काम करने उपरांत वहां से प्रेरणा लेकर अपना उद्योग धंधा भी स्थापित कर सकते हैं। हरियाणा शीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सुमित राणा ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। जीवन में मुकाम हासिल करने के लिए अच्छा मौका मिलता है तो उसको हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले जिला के सात प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें माही जैन, प्राची, आशु, कपिल, मोनिका तथा भव्या मिगलानी शामिल रहे। इस दौरान हरेंद्र राठी, सुरेंद्र कुमार, सीमा देवी, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रवेश कुमार, हरेंद्र जावा, डॉ. सुनील कुमारी, डॉ. ज्योति, सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य व एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें