फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लेन तोड़ने व पटाखे छोड़ने पर 89 वाहनों के चालान

Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है। पुलिस ने लेन तोड़ने वाले 84 वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही पटाखा छोड़ने वाले पांच बुलेट बाइक चालकों के चालान किए। पुलिस ने चालान कर वाहन चालकों पर 1.12 लाख रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन के निर्देश पर डीसीपी ट्रैफिक नरेंद्र कादियान के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम लगातार नियम तोड़ने वालों के चालान कर रही है। हाईवे पर निर्धारित लेन में नहीं चलने से अक्सर हादसे होते हैं। ऐसे में पुलिस लगातार लेन तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एक बुलेट बाइक को इंपाउंड भी किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें