फोटो 47- सोनीपत के गोहाना में टीवी पर भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच का आनंद लेते खेल प्
- फोटो : mathura
सोनीपत। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विराट कोहली ने जैसे ही जीत का चौका लगाया, भारतीय खिलाड़ी खुशी से झूमने लगे। पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के साथ ही जिले में दिवाली जैसा माहौल रहा। खेल प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। मैच शुरू होने से लेकर अंत तक खेल प्रेमी टीवी से चिपके रहे। हर शॉटस पर खेल प्रेमी झूमते रहे। खेल प्रेमियों ने कहा कि भारतीय टीम का मैच के शुरू होने से लेकर अंत तक भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। खेल प्रेमियों ने कहा कि भारतीय शेरों ने पाकिस्तान को मुकाबले में कभी उतरने ही नहीं दिया और उन्हें एक और दिवाली मनाने का मौका दिया। भारत की जीत के साथ ही जिले भर में खेल प्रेमी देर रात तक आतिशबाजी करते रहे।