फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 862 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, चार ने नेत्रदान के लिए किया आवेदन

Mon, 11 Nov 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को गीता भवन मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 862 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद लोगों को तीन दिन की दवाइयां भी मुफ्त दी गई। सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

समाज सेवा समिति के प्रधान प्रवीण वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लक्ष्य से समाज सेवा समिति की तरफ से मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सकों व वर्मा लैब की तरफ से 862 लोगों की जांच की गई। साथ ही नेत्रदान के लिए चार लोगों ने आवेदन किया। शिविर के दौरान जिला नागरिक अस्पताल के रक्तकाेष टीम ने 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तकोष इंचार्ज डॉ. भानू शर्मा ने लोगों को हर तीन माह में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संयोजक शशिकरण नासा, पवन गोयल, रत्नेश बत्रा, रमेश चंद हसीजा, वेदप्रकाश शर्मा, लेखराज नासा, सुरेंद्र सेठी, अविनाश सेठी, प्रेम नारंग, ओपी एलावादी, सतीश अरोड़ा, सुरेश रेलन, दिनेश तनेजा, नरेंद्र धवन, नरेंद्र भुटानी, सुरेश कालरा, महेश तनेजा, किशन चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें