राई थाना पुलिस ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के अंदर से कैंटर में भरकर उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 85 सौ पव्वे शराब के साथ कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के बरेली जिले के गांव केसरपुर के राजेश के रूप में हुई है।
राई थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि एसआई राजेश राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली तस्करी के लिए कैंटर में भरकर शराब उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है, जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक को पकड़ लिया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें से 85 सौ पव्वे शराब मिली। आरोपी ने बताया कि वह कुंडली क्षेत्र से शराब लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।