फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया धार्मिक स्थल पर पूजा कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई के पास युवक की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक बावरिया धार्मिक स्थल पर पूजा कर लौट रहा था।
विज्ञापन

झज्जर के गांव लाडपुर फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सतेंद्र तंवर ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह डीटीसी में नौकरी करते हैं। साउथ वेस्ट दिल्ली के काजीपुरा निवासी उनके जीजा रामेश्वर सिंह रविवार को बाइक से मुरथल आए थे। वह मुरथल में बावरिया धार्मिक स्थल पर जोत लगाकर दोपहर को लौट रहे थे। जब वह जीटी रोड पर एजुकेशन सिटी के सामने पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। उनकी एक आंख बाहर निकल आई और मुंह-नाक से खून निकलने लगा। हादसे के बाद चालक अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल रामेश्वर को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें