सोनीपत। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन पुलिस टीम ने जांच के दौरान 46 वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 84 वाहनों के चालान कर 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
शराब पीकर वाहन चलाना एवं यातायात नियमों के पालन में बेपरवाही की वजह से कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। इसी को लेकर सड़क हादसों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
मंगलवार की को शाम सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 46 चालान जारी किए गए और लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघन करने वालों के 84 चालान काटे गए।
लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघन करने वालों से 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वह शराब पीकर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।