फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी का चुनाव नहीं लडूंगा, मंत्री भी नहीं बनना, पहले थी सीएम बनने की चाहत, अब वह भी मुमकिन नहीं: बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी का चुनाव नहीं लडूंगा, मंत्री भी नहीं बनना, पहले थी सीएम बनने की चाहत, अब वह भी मुमकिन नहीं : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/खरखौदा (सोनीपत)। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब एमपी का चुनाव नहीं लडूंगा और मंत्री भी नहीं बनना है। पहले मुझे प्रदेश का सीएम बनने की चाहत थी, लेकिन अब वह भी मुमकिन नहीं है। इसलिए अब सक्रिय राजनीति छोड़कर केवल पार्टी की सेवा करूंगा। दस साल पहले सोनीपत से चुनाव लड़ने की भी इच्छा थी, लेकिन उस समय कांग्रेस में किसी और का कब्जा था। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शनिवार को गामड़ी में आयोजित किसान सम्मेलन अपनी बात रखी।
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब उनका बेटा बिजेंद्र सिंह राजनीति करेगा। लेकिन उसे भाजपा किस जगह से टिकट देकर चुनाव लड़वाती है, यह समय आने पर पता चलेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो के साथ भाजपा के गठबंधन की जिस तरह से चर्चाएं चल रही हैं, यह गठबंधन कभी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 137 साल पुरानी पार्टी है और अब वह कहीं पर चार तो कहीं पर पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो उसका कोई वजूद नहीं रहेगा। कहा कि विपक्षी दल इकट्ठे होकर भाजपा को हराने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने विकास कार्य कराए हैं। उसके बाद ऐसा संभव नहीं है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सब अपने दामाद, बेटे, बहू व बेटियों को नौकरी पर लगाने का काम करते हैं, लेकिन सीएम मनोहर लाल का परिवार नहीं है। ऐसे में पढ़ाई करने वाले को नौकरी मिलती है।
विज्ञापन

--
पुलवामा हमले के बाद दी सेना को छूट
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद सेना को छूट दे दी गई है। सेना पर छोड़ दिया गया है कि जैसा भी करना है, वह खुद करेंगे। लेकिन आरपार में नुकसान हो सकता है। कहा कि पाकिस्तान व भारत के पास परमाणु शक्ति है, अगर इन्हें किसी भी तरफ से छोड़ दिया गया तो करोड़ों लोग मर सकते हैं। इस दौरान मंत्री बीरेंद्र सिंह ने गांव गामड़ी को 20 लाख रुपये दिए और ग्रामीणों की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कुछ मांगों को प्रदेश सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, महिला विवि की वीसी प्रो. सुषमा जोशी, देवेंद्र सरपंच गामड़ी, बलजीत सिंह मलिक, राष्ट्र दहिया, सुनील वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
केंद्रीय मंत्रियों ने किया शहीद स्मारक जागृति स्थल का उद्घाटन
खरखौदा में शनिवार को शहीद स्मारक जागृति स्थल का उद्घाटन मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने विशिष्ट अतिथि मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत के साथ मिलकर किया। इस दौरान सभी ने जागृति स्थल पर स्थापित चौ. छोटूराम, चौ.टीकाराम व शहीद कवि जाट मेहर सिंह की प्रतिमाओं का भी अनावरण करते हुए उन्हें पुष्पमाला अर्पित की। इसके साथ ही शहीद स्मारक पर भी पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों का याद किया गया। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आज इस स्थल पर एक साथ बैठकर हम शहीदों और संस्कारों की बात कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें