फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट नहीं पहनने वालों से पूछा यम पंसद है या नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट नहीं पहनने वालों से पूछा- यम पसंद है या नियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के देवीलाल चौक पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस, निजी बैंक, स्कूल व सड़क सुरक्षा संगठन के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित यात्रा के लिए लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का अनुरोध किया। इस दौरान यमराज का अभिनय कर रहे कलाकार ने हेलमेट नहीं पहनने वालों से पूछा कि उन्हें यम पसंद है या फिर नियम।
सोमवार को कार्यक्रम में पहुंचे डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट व दुपहिया चलाते हुए हेलमेट पहनना आवश्यक है। नियमों की पालना से ही मानव की कीमती जान को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अक्सर छोटी-छोटी बातें ही जीवन के लिए उपयोगी बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते हुए अक्सर महिलाएं हेलमेट से परहेज करती हैं। जबकि जिंदगी सभी के लिए उतनी की कीमती है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देना चाहिए। इससे उनकी जिंदगी के लिए भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए यमराज का अभिनय कर रहे कलाकार ने हेलमेट नहीं पहने वालों को नसीहत दी। कहा-हम कलाकार यमराज हैं। चेतावनी देकर छोड़ रहे हैं। सुरक्षित घर पहुंचना है तो हेलमेट पहनिए। हेलमेट पहने बिना चलोगेे तो असली यमराज आ सकते हैं और अगर वह आए तो छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों से पूछा यम पसंद है या नियम। बस स्टैंड के पास स्थित देवीलाल चौक पर वाहन चालकों हेलमेट व कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। इस दौरान निजी बैंक की तरफ से दुपहिया वाहन चालकों हेलमेट भी वितरित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर शहर यातायात प्रभारी रमेश, एसआई दीवान सिंह, जगजीत सिंह ढुल, गौरव मारवाह, राजेंद्र वर्मा, देवेंन्द्र गौतम, चंद्रबीर लांबा, अमित वर्मा, जितेंद्र खुराना, सुशील प्रसाद मौजूद रहे।
अतिक्रमण के खिलाफ चलाएंगे अभियान
जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। इसके खिलाफ नए सिरे से अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण व सड़क पर पीली पट्टी के अंदर खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे। यातायात को सुचारू बनाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के माध्यम से किया जागरूक
देवीलाल चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक निजी स्कूल के सातवीं से 11 कक्षा तक के बच्चों को भी बुलवाया गया। जब डीएसपी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूकता के लिए बुलवाया गया था। बच्चों की बात का बाइक सवारों पर अच्छा असर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें