फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई के कोच पीयूष दूबे को मिली इंडियन साई हॉकी टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साई के कोच पीयूष दूबे को मिली इंडियन साई हॉकी टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्र केंद्र (साई), बहालगढ़ के प्रशिक्षक पीयूष दूबे को इंडियन साई हॉकी टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। टीम नौवीं इंडियन सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया जा रहा है। इसके लिए साई की टीम का भी चयन कर लिया गया है। जिसमें साई इंडिया की टीम में सात खिलाड़ी हरियाणा से हैं। प्रतियोगिता में देश भर से 41 टीम भाग लेंगी।
विज्ञापन

चेन्नई में होने जा रही प्रतियोगिता में 8 पूल बनाए गए हैं। इंडियन साई के पूल में गोवा, इंडियन पुलिस, कुर्ग, मध्य भारत तथा सेल उड़ीसा को रखा गया है। इंडियन साई का पहला मुकाबला गोवा के साथ 9 जनवरी को होगा। टीम में कुराड़ गांव का अक्षय आंतिल भी शामिल है। टीम के कप्तान मोहित व उप कप्तान अक्षय आंतिल होंगे। पीयूष दूबे को साई इंडिया का कोच बनाए जाने पर बहालगढ़ केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक संजय सारस्वत, उप निदेशक ऋतू पथिक, एसटीसी इंचार्ज वजीर सिंह फोगाट ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें