फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसवां मील मार्केट में घूम रहे संदिग्धों को चौकीदार ने रोका तो पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धों को टोका तो चौकीदार को पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। बीसवां मील मार्केट में देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने चौकीदार पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। चौकीदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रात को मार्केट में घूम रहे युवकों को टोका था। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना मार्केट के लोगों को दी। जिस पर घायल चौकीदार को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
मूलरूप से यूपी फिलहाल टीडीआई कुंडली निवासी प्रमोद बीसवां मील मार्केट में रात को चौकीदारी करता है। वह शुक्रवार रात को मार्केट में गश्त कर रहा था। बताया गया है कि रात को करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर तीन युवक मार्केट में पहुंचे। उन्होंने मार्केट में कई चक्कर लगा दिए। जिस पर प्रमोद को उन पर शक हो गया। उसने युवकों को रोककर मार्केट में चक्कर लगाने का कारण पूछा तो वह वहां से चले गए। कुछ देर बाद युवक हाथ में डंडे लेकर आए और प्रमोद पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर में कई प्रहार किए, जिससे वह बेसुध हो गया। इसी बीच किसी राहगीर को देखकर हमलावर फरार हो गए। राहगीर की सूचना पर दुकानदार धर्मबीर व अन्य ने मौके पर पहुंचे। घायल को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते प्रमोद को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लचर सुरक्षा को लेकर मार्केट एसोसिएशन खफा
वहीं बीसवां मील मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर रोष जताया है। महासचिव जयराम शर्मा ने कहा कि मार्केट में सुरक्षा को लेकर लगातार स्थिति बिगड़ रही है। दो दिन पहले मंदिर में भी चोरी हो चुकी है। साथ ही अभी तक प्रशासन ने मार्केट में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए हैं। दिवाली पर्व के चलते मार्केट में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें