फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली पंचायत आज से खत्म, नगर पालिका बनाने का फाइनल नोटिफिकेशन जारी, वार्डबंदी के बाद चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित चौहान
विज्ञापन

कुंडली/सोनीपत। कुंडली को पंचायत के दर्जे से मुक्त करके सरकार ने नगर पालिका बना दिया है। प्रदेश सरकार ने कुंडली को नगर पालिका बनाए जाने को लेकर आने वाली सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही कुंडली नगर पालिका बनाने का फाइनल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने से सरपंच केवल उन कार्यों को पूरा करा सकेंगे जो वहां पुराने चल रहे हैं। पंचायत अब कोई भी नया कार्य नहीं करा सकेगी। नगर पालिका के लिए डीसी जल्द ही अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती करेंगे। जिसके बाद वह कुंडली के विकास कार्यों का खाका तैयार करेंगे। इसके अलावा वार्डबंदी भी जल्द शुरू होगी, ताकि जल्द से जल्द चुनाव कराकर कुंडली को नया चेयरमैन दिया जा सके।
कुंडली को नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा सीएम मनोहर लाल काफी पहले कर चुके थे। लेकिन सीएम मनोहर लाल ने 2017 में कुंडली को नगर पालिका बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कराने की बात कही थी और इसका सर्वे करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीसी विनय सिंह की अध्यक्षता में कुंडली का पूरा सर्वे कराया गया था, जहां आबादी, जमीन, आय के साधन, लोगों की सुविधाएं आदि कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की गई थी। यह रिपोर्ट तैयार करके शासन को लगभग पांच महीने पहले भेजी गई थी, लेकिन उसके बाद से सरकार को आगे फैसला लेना था। जिसपर शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव आनंद एम शरण ने 2 जुलाई में कुंडली को नगर पालिका बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर आपत्ति मांगी थी। कुंडली के लोगों को 42 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करानी थी, जिससे उनका निस्तारण कर पंचायत को खत्म करके नगर पालिका बनाने का फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया जा सके। जिसमें पांच आपत्तियां आने के पर सुनवाई के बाद कुंडली पंचायत को खत्म कर दिया गया है और राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही नगर पालिका बनाने का फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस तरह अब कुंडली पंचायत की जगह नगर पालिका हो गया है।
विज्ञापन

--
पंचायत व पंच ने कार्यों को पूरा कराने की कही थी बात
कुंडली को नगर पालिका बनाए जाने को लेकर जब आपत्तियां मांगी गई थीं तो पंचायत, पंच पिंकी व रामबिहारी के अलावा दीपक व विकास खत्री ने आपत्ति दर्ज कराई थी। सरपंच मनीष ने कहा था कि गांव में 25 से ज्यादा विकास कार्य चल रहे हैं और इन सभी कार्यों को पंचायत करा रही है। नगर पालिका बनने के बाद शुरूआत में कोई कार्य नहीं होगा, जिससे यह कार्य भी रुक सकते हैं। इस कारण पहले इन सभी विकास कार्यों को पूरा होने देने की बाद ही कुंडली को नगर पालिका बनाने की बात कही गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए तय किया गया कि जितने कार्य पंचायत करा रही है, वह पंचायत के सहारे ही होंगे। लेकिन आगे नए कार्य पंचायत नहीं करा सकेगी।
--
इस तरह बनी कुंडली नगर पालिका
कुंडली नगर पालिका की सीमा नांगल कला, सेरसा, सिंघू बार्डर दिल्ली, नरेला, बाजिदपुर, सबौली, जांटी कलां, नाथूपुर की सीमाओं से मिलाई गई है। इसमें सिंघू बॉर्डर व नरेला दिल्ली के क्षेत्र है और कुंडली नगर पालिका की दो ओर से सीमाएं दिल्ली से मिली हैं। इस तरह यह हरियाणा की पहली ऐसी नगर पालिका है जो दिल्ली से आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा सटी है। इनके अलावा कुंडली में बनी सभी रेजीडेंसियल कालोनी भी नगर पालिका के दायरे में आ गई हैं।
--
लोगों पर टैक्स का बोझ भी बढ़ेगा
कुंडली में अभी तक पंचायती राज नियमों के आधार पर विकास समेत अन्य कार्य हो रहे हैं। अब कुंडली के नगर पालिका बनने से वहां विकास शहर की तर्ज पर शुरू हो जाएगा, लेकिन लोगों पर टैक्स समेत अन्य कई बोझ भी बढ़ेंगे। जिसमें प्रापर्टी टैक्स, बिजली के बिलों में एमसी टैक्स होगा तो मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराना होगा। वहां कोई भी काम शुरू करने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेनी होगी और उसका भी टैक्स जमा कराना होगा। इनके अलावा भी काफी कार्रवाई शहरी स्थानीय निकाय के नियमों के अनुसार होगी।
विज्ञापन

--
डीसी ने बीडीपीओ को दिए निर्देश, पंचायत नहीं कराए काम, कर्मी होंगे तैनात
डीसी विनय सिंह ने कुंडली नगर पालिका का फाइनल नोटिफिकेशन जारी होते ही बीडीपीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अब पंचायत की ओर से वहां कोई काम नहीं कराया जाए। डीसी ने कहा कि जिस तरह की आपत्तियां आई थीं, उनका निस्तारण करके यह फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब कुंडली में पंचायत खत्म हो गई है और वह केवल उन कामों को पूरा कराएगी जो पहले से चल रहे हैं। अब वहां जितने भी काम होंगे, वह नगर पालिका के जल्द ही अधिकारी व कर्मी तैनात करके उनके आधार पर कराए जाएंगे। इसके अलावा वार्डबंदी कराने के बाद सरकार के निर्देशानुसार चुनाव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें