बार काउंसिल ऑफ हरियाणा और पंजाब के चेयरमैन ने सुनी अधिक्ताओं की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बार काउंसिल ऑफ हरियाणा और पंजाब के चेयरमैन विजेंद्र सिंह अहलावत शनिवार को सोनीपत कोर्ट परिसर में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। विजेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि अधिवक्ता समाज को नई दिशा दे सकते हैं। वह समाज में बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ते है और न्याय दिलाते हैं। उन्होंने इस दौरान बार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया। साथ ही कंप्यूटर व प्रिंटर भी दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा होने का मुद्दा भी उठाया। जिस पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।