फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के उद्योगपति की तीन अन्य फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उद्योगपति की तीन अन्य फैक्ट्रियां सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। एसबीआई से करोड़ों रुपये का लोन लेकर जमा नहीं कराने के चलते दिल्ली के उद्योगपति की तीन अन्य फैक्ट्रियों को सील किया गया है। दिल्ली के उद्योगपति ने अकेले एसबीआई से 648 करोड़ रुपये का लोन ले रखा है। उस पर एसबीआई व अन्य बैंकों से करीब 11 सौ करोड़ की ठगी का आरोप है। लोन लेकर राशि हड़पने के चलते अब बैंक आरोपी की संपत्ति सील कर रहे हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को भी बैंक की टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्योगपति की पांच फैक्ट्रियों व सेलर को सील किया था।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली के करोलबाग से आई टीम ने कार्रवाई करते हुए कंपनी सील की हैं। कार्रवाई के दौरान राई के नायब तहसीलदार और पुलिस बल भी मौजूद रहा। एसबीआई की अधिकारी शालिनी शर्मा के नेतृत्व में टीम शनिवार को औद्योगिक एरिया में पहुंची। यहां पर उन्होंने प्लाट नंबर 511, 518 व 519 में चल रही कंपनियों को सील कर दिया। इन फैक्ट्रियों पर करोड़ों रुपये कर्ज बकाया है। सबौली में भी बैंक का कर्ज न चुकाने की वजह से एक कंपनी को सील किया गया।
विज्ञापन

---
लोन की राशि न चुकाने के चलते तीन फैक्ट्रियों को सील किया गया है। इस दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।
- हवा सिंह पूनिया, नायब तहसीलदार, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें