फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर बिफरे आहुलाना के ग्रामीण, पॉवर हाउस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट पर बिफरे आहुलाना के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। बिजली संकट से जूझ रहे गांव आहुलाना के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीण गन्नौर पावर हाउस पर पहुंच गए और रोष जताने के बाद ताला जड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कोई समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे।
आहुलाना निवासी अजीत, योगेश, महाबीर, कृष्ण, दीपक, संदीप, संजय, रामेहर ने बताया कि उनके गांव में बिजली की सप्लाई खेड़ी गुज्जर पावर हाउस से की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पावर हाउस में तैनात कर्मचारी उनके गांव की बिजली काटकर दूसरे गांव को दे देते हैं, जिसके चलते उनके गांव में पेयजल संकट तक गहरा गया है। साथ ही फसल भी सूखने के कगार पर है। जिसके चलते ग्रामीण गढ़ी झंझारा रोड स्थित गन्नौर के मुख्य पावर हाउस को ताला जड़ने पहुंच गए। ग्रामीणों के पावर हाउस में पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर वापस भेजा।
विज्ञापन

बॉक्स
पड़ोसी गांव में करते है उनके हिस्से की बिजली सप्लाई
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात बिजली उनके गांव में चलनी थी लेकिन उनके गांव की बिजली काटकर साथ लगते गांव में दे दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने बिजली निगम के कर्मचारियों से पूछा गया तो उनकी तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। जिसके चलते वह गन्नौर के मुख्य पावर हाउस पर ताला जड़ने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बॉक्स
बिजली निगम से नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
पावर हाउस पर पहुंचने के बाद ग्रामीण लगातार विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लेकिन निगम की तरफ भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते उन्होंने पावर हाउस का ताला जड़ने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं होता तो वह दोबारा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें