फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट दोगुना करने का तीन अन्य आरोपी काबू, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। थाना सदर पुलिस ने नोट दोगुना करने के बहाने बुलाकर हथियार के बल पर मारपीट करने एवं नकदी लूटने के मामले में संलिप्त तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतास निवासी सलारपुर माजरा, रोशन निवासी रामगढ़ व टिंकू निवासी राजीव कालोनी, पंचकूला है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम भी बरामद की है। सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि 4 सितंबर को संदीप निवासी गंगाना ने शिकायत दी थी गांव रामगढ़ में कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उससे चार लाख रुपये की नकदी छीन ली तथा उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसे नोट दोगुना करने का बहना कर बुलाया था। संदीप के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेशचंद्र ने अपनी टीम के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के बताए अनुसार लूट की राशि से खरीदी गई कार व 82 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें