फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताडना का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर की रहने वाली एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जींद निवासी सोनू है। मामले में महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला ने 28 अगस्त को थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि उसकी शादी 3 साल पहले जींद निवासी सोनू से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। महिला ने बताया था कि उसके ससुर रामकुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पति व ससुर सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए खुबडू चौकी प्रभारी फूल कुमार ने आरोपी पति सोनू का काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें