सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में काले बिल्ले लगाकर एकत्रित हुए। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संघ के जिला प्रधान नरेश बोहत ने कहा कि सरकार सफाई कर्मियों के साथ शोषण कर रही है। इसी क्रम में 21 जून को भी सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान अजीत सिंह, उपप्रधान सूरजभान, अजय, कृष्ण, देव, महाबीर, अकबर, जितेंद्र, जगवंती, मुन्नी, राजेश, कमलेश, प्रेम, जयपाल, करता, सुंदर, राजकुमार व धर्मबीर मौजूद रहे।