फोटो 32: खेलकूद प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बुजुर्गों को सम्मानित कर
गन्नौर। गांव पुगथला में रविवार को ईको फ्रेंडली ग्रुप और शहीद भगत सिंह संस्था की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अनुपमा मलिक बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं। कमेटी की ओर से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के बीच दौड़, मटका दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। 1200 मीटर दौड़ 13 वर्ष के बच्चों के बीच कराई गई। जिसमें पहले स्थान पर भूपेश, दूसरे स्थान पर अक्षित व तीसरे स्थान पर शिवम रहे। 16 वर्ष के बच्चों की 1600 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम, अंशुल द्वितीय व प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 60 से 70 वर्ष तक के बुजुर्गों की दौड़ में सुखबीर पहले, बलबीर दूसरे व बलबीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 80 वर्ष की आयु में राममेहर पहले व रामप्रसाद दूसरे तथा चंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की 800, 1200 और 2000 मीटर की दौड़ हुई। 800 मीटर में अंशी ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा व वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1200 मीटर में मीनू ने पहला, राखी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 2000 मीटर दौड़ में में पूजा पहले, खुशी दूसरे व श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। मटका दौड़ सबसे रोमांचक रही। मटका दौड़ में आरती पहले, मंजू दूसरे वसीमा तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को एसडीएम ने इनाम देकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने कहा कि गांव में इस तरह की प्रतियोगिताएं होनी चाहिए, जिससे आपसी भाईचारा बना रहता है और युवा भी खेल की और अग्रसर होते हैं। ईको फ्रेंडली ग्रुप के संस्थापक सुधीर मलिक ने बताया कि वह ग्रामीणों के सहयोग से गांव के स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाना चाहते हैं। उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर स्टेडियम की खस्ताहालत को सुधारा है। एसडीएम ने संस्था के कार्य को सराहनीय कदम बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
फोटो 32: खेलकूद प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बुजुर्गों को सम्मानित कर