फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक के जनता दरबार में आईं 80 फरियादें, 65 का मौके पर समाधान

Tue, 20 Jan 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर में अपने निजी कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की फरियाद सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत:
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने निजी कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। जनता दरबार में आई 80 शिकायतों में से 65 का उन्होंने खुद संज्ञान लेकर मौके पर ही समाधान कराया है। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनता दरबार में ग्राम पंचायत अगवानपुर ने पशु अस्पताल की बिल्डिंग और बाउंड्री वॉल की मरम्मत करवाने की मांग की गई। दातौली गांव के ग्रामीणों ने बेगा रोड पर बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या उठाई। लल्हेड़ी से वाल्मीकि समाज के लोगों ने वाल्मीकि समाज की चौपाल बनवाने की मांग रखी।
विधायक कादियान ने कहा कि वह हर समस्या को गंभीरता से लेते हैं। जनता दरबार का उद्देश्य यही है कि लोग सीधे आकर अपनी समस्याएं साझा करें।
स्कॉलरशिप टेस्ट जीतने वालों को दी साइकिल, बॉडी बिल्डर अंकित भी सम्मानित
गन्नौर।
देवा सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के कार्यालय में सोमवार को मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सम्मान समारोह में देवा एकेडमी के स्कॉलरशिप टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कुश, श्रेय, खुशी, रिया और लक्ष्य को एकेडमी के चेयरमैन देवेंद्र कादियान ने साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले द्वितीय व तृतीय रहे विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान चिरस्मी गांव के पीटर जिम में अभ्यास करते युवा बॉडी बिल्डर अंकित छिक्कारा को हाल ही में मेडल जीतने पर विधायक ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पर्यावरण प्रहरी राजपाल चिरस्मी ने भी बॉडी बिल्डर को पौधा भेंट किया। इस अवसर पर देवा एकेडमी के डायरेक्टर रोहित कुमार, पीटर त्यागी, प्रवीन कुमार, सुभाष रोहिल्ला, सुनील नैन, सरपंच मंजीत कुमार और अन्य भी मौजूद रहे।

गन्नौर में अपने निजी कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की फरियाद सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें