फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 8.11 लाख रुपये ठगे

Sun, 06 Oct 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठग लगातार लोगों को झांसे में लेकर बैंक खाता खाली कर रहे हैं। गांव फिरोजपुर बांगर के युवक को शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 8.11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयान पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव फिरोजपुर बांगर निवासी मोहित ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को ब्लॉक रॉक एसटीसी यूपी ग्रुप ज्वाइन किया था। इसके बाद उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक संदेश आया था। इसमें उन्हें शेयर मार्केट व शेयर ट्रेडिंग सिखाने की बात लिखी गई थी। उन्होंने उसे कुछ जानकारी उन्हें दी। बाद में कहा गया कि शेयर मार्केट में रुपये लगाने पर राशि से 50 से 60 फीसदी अधिक मुनाफा दिया जाएगा। उन्होंने उनके पास एंजल वन एप का लिंक भेजा। इसे उन्होंने मोबाइल पर डाउनलोड कर लिया। बाद में उनसे अलग-अलग खातों में 8,10,900 रुपये डलवा लिये। उन्हें बोला गया था कि जल्द उनका पैसा दोगुना हो जाएगा। जब उन्हें कोई रुपये नहीं मिले तो ठगी का पता लगा।

साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी बसंत कुमार ने लोगों से इस तरह झांसे में नहीं आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें