सोनीपत। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में शुक्रवार को 79 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें छिनौली गांव में सात व किंग्सबरी टीडीआई में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में कोरोना का आंकड़ा 5000 के पार पहुंच गया है। 10 दिन में 978 मरीज बढ़े हैं। अब तक कोरोना के 5057 मरीज हो चुके हैं। शुक्रवार को 83 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। इस तरह 4004 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1011 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि सेक्टर-23 में पांच, साबुन दरवाजा में एक, नंदवानी नगर में चार, मोहल्ला कलां में एक, मॉडल टाउन में तीन, सेक्टर-15 में पांच, सेक्टर-12 में दो, किंग्सबरी टीडीआई में छह, भगवान दास अस्पताल में एक, आदर्श नगर में दो, चार मरला में एक, विजय नगर में एक, गन्नौर के महादेव नगर में एक, देव नगर सोनीपत में एक, गन्नौर के केडी नगर में एक, शास्त्री नगर गन्नौर में एक, शास्त्री कालोनी में दो, एसबीआई सोनीपत में दो, मालवीय नगर में एक, पुलिस लाइन में एक, जीवन नगर में एक, विकास नगर में एक, जैन स्थानक गन्नौर में दो, मेन बाजार गोहाना में तीन, गोहाना में दो, पुरानी अनाज मंडी गोहाना में एक, ऋषि कालोनी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव छिनौली में सात, खरखौदा के वार्ड नंबर 7 में एक, झुंडपुर में एक, सलीमसर माजरा में एक, कथूरा में एक, सैदपुर में एक, एमपी माजरा में एक, दुभेटा में एक, शामड़ी में एक, बरोदा में एक, जाटी कलां में तीन, माहरा में एक, महमूदपुर में एक, गढ़ी उजाले खां में दो के अलावा अन्य जगहों पर सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।