सोनीपत। साइबर ठगों ने कर्नल की पत्नी को झांसे में लेकर उनसे 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब उन्हें पता लगा तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी कर्नल ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उनकी पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सअप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका रिश्तेदार सीबीआई ने रेप के मामले में पकड़ लिया है। आरोपी ने इसके बाद 75 हजार रुपए की मांग की। आरोपी ने रकम जल्दी भेजने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने एक अकाउंट नंबर भेजा। उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल किया। इसके बाद उन्होंने 75 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से भेज दिए। इसके बाद वह घर पहुंचे तो पत्नी से बात की। बाद में साइबर ठगी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।