फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर कलां में महाग्राम योजना के तहत 21.64 करोड़ से बिछेगी पेयजल व सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर कलां में महाग्राम योजना के तहत 21.64 करोड़ से बिछेगी पेयजल, सीवर लाइन
विज्ञापन

प्रदीप कौशिक
सोनीपत। खानपुर कलां में लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा तो दूषित पानी के निकासी की समस्या भी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। क्योंकि गांव में महाग्राम योजना के तहत पेयजल व सीवर लाइन बिछाई जाएगी। दोनों परियोजनाओं पर करीब 21.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गांव में दोनों लाइन बिछाने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है और विभाग की ओर से टेंडर जारी करके काम शुरू कराया जाएगा।
जिस गांव की आबादी 10 हजार या इससे अधिक है, उस गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया जाता है। गांव खानपुर कलां व सिसाना की आबादी 10 हजार से अधिक है। दोनों में गर्मी के सीजन में पेयजल की किल्लत होने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग की ओर से खानपुर कलां में पेयजल व सीवर लाइन बिछाने के लिए एक साल पहले एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। अब शासन की ओर से महाग्राम योजना के तहत खानपुर कलां में पेयजल व सीवर लाइन बिछाने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

पेयजल लाइन पर 10.77 करोड़ तो सीवर लाइन पर खर्च होंगे 10.87 करोड़
खानपुर कलां में महाग्राम योजना के तहत पेयजल लाइन पर 10.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगा। वहीं गांव के नजदीक लगती नहरों से भी लोगों को पानी सप्लाई किया जाएगा। इसके साथ ही सीवर लाइन बिछाने को सरकार की ओर से 10.87 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। दूषित पानी की निकासी के लिए गांव के बाहर एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। जहां दूषित पानी का शोधन करने के बाद खेतों में प्रयोग किया जाएगा।
सिसाना गांव में सीवर व पेयजल लाइन बिछाने को भेजा प्रपोजल
महाग्राम योजना के तहत सिसाना गांव में भी सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्रपोजल भेजा गया है। विभाग की ओर से तैयार किए गए एस्टीमेट के अनुसार सीवर लाइन बिछाने में 13.65 करोड़ व पेयजल लाइन बिछाने के लिए 5.90 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

---
गांव में खानपुर कलां में 21.64 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल व सीवर लाइन बिछाई जाएगी। महाग्राम योजना के लिए शासन ने मंजूरी दी है। विभाग की ओर से जल्द ही टेंडर लगाकर गांव में लाइन बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा। -शैलेंद्र कुमार, एसई पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें