फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज का पेंशन वितरण समारोह हुआ, 50 विधवाओं को मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज की 50 जरूरतमंद विधवाओं को दी गई पेंशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन सोनीपत इकाई की ओर से रविवार को सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में नौवां विधवा पेंशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्रवाल परिवारों की 50 जरूरतमंद विधवाओं को पेंशन दी गई। इसके अलावा गोहाना से आए अशोक जैन ने भी 1200 रुपये प्रति विधवा के हिसाब से पेंशन दी। जिला महामंत्री अरविंद मित्तल, जितेंद्र गुप्ता, पवन अग्रवाल ने भी सामान वितरित किया।
विज्ञापन

इससे पहले भगवान अग्रसेन मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर संदीप तायल व मोहित गोयल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली के पीतमपुरा से लाला कपूर चंद व सूर्यप्रकाश अग्रवाल पहुंचे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश गोयल, संजय बंसल, बिजेंद्र गोयल, सतपाल बंसल, प्रवीण, ब्रह्मप्रकाश मित्तल ने शिरकत की। इसके अलावा डीईटीसी अनिल कादियान ने सोनीपत इकाई की ओर से किए गए कार्यक्रम की सराहना की। युवा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सरकार से रक्षाबंधन पर्व, भगवान अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व की घोषित करने, व्यापारियों को वृद्धावस्था में पेंशन, आपदा आने पर मुआवजा घोषित करने व आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। इस दौरान संजय सिंगला, विनय सिंगला, संजीव अग्रवाल, पावेल गर्ग, पवन गुप्ता, अनिल गुप्ता सीटू, प्रेम नारायण गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुशील गोयल, सतनारायण गोयल, जतिन गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें