फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में मीमारपुर स्कूल के छात्र व छात्राएं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। शहर के खेल स्टेडियम में रविवार को खंड स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि प्रिंसिपल खेमकरण शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। लड़के-लड़कियों की योग प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग (9वीं से 12वीं कक्षा) के अंतर्गत लड़कों में राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के ललित ने प्रथम व बेगा के अकबर ने द्वितीय व पीपली खेड़ा के मोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में राजकीय माडल संस्कृति स्कूल की शिवानी ने प्रथम, पायल ने द्वितीय व गन्नौर की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग (छठी कक्षा से 8वीं कक्षा) के लड़कों में राजकीय मिडिल स्कूल मीमारपुर ने जलवा बिखेरा। पहले चारों स्थान पर मीमारपुर के बच्चों ने कब्जा किया। जिनमें प्रथम स्थान लालाराम ने व द्वितीय स्थान अमित, तृतीय स्थान अंकित ने और चतुर्थ स्थान रोहित ने हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय मिडिल स्कूल मीमारपुर की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में कोमल ने प्रथम, तनु ने द्वितीय व अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका पीटीआई विनय शर्मा, नीलम, सुनील व सुशील ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें