फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी 9 अक्टूबर को सांपला से करेंगे रेल कोच फैक्टरी का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी 9 अक्टूबर को सांपला से करेंगे रेल कोच फैक्टरी का शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाली रेल कोच फैक्टरी का शिलान्यास 9 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी सांपला से करेंगे। सांसद रमेश कौशिक ने दावा किया है कि इसके लिए पीएम से बात हो चुकी है और सांपला में दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा के अनावरा कार्यक्रम के दौरान ही फैक्टरी का शिलान्यास किया जाएगा। इस फैक्टरी के लगने से यहां विकास व रोजगार की राह खुल जाएगी।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच फैक्टरी बनाने को लेकर खींचतान काफी समय से चल रही है, लेकिन रेल कोच फैक्टरी की उम्मीद अब पूरी होती दिख रही है। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गन्नौर के बड़ी में 162 एकड़ में लगने वाली रेल कोच फैक्टरी के शिलान्यास का इंतजार अब खत्म हो गया है और पीएम नरेंद्र मोदी 9 अक्टूबर को रोहतक के सांपला में इसका शिलान्यास करेंगे। सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार ने रेल कोच फैक्टरी के लिए रेलवे को 482 करोड़ रुपये के ग्रांट दी हुई है। इस रेल कोच फैक्टरी के लगने से विकास के नए रास्ते खुलेंगे, क्योंकि हरियाणा में रेलवे का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इसके सहारे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से काफी लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सांसद रमेश कौशिक ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में रेल कोच फैक्टरी केवल घोषणा तक सीमित थी। उसके लिए कोई जमीन नहीं थी और बजट भी नहीं था, लेकिन भाजपा सरकार ने जमीन उपलब्ध करने से लेकर बजट भी जारी किया। कहा कि यह उन लोगों को करारा जवाब है जो रेल कोच फैक्टरी के नाम पर लोगों को बरगला रहे थे। लोगों से कहा जा रहा था कि रेल कोच फैक्टरी बनारस या गुजरात में शिफ्ट हो रही है, लेकिन अब उन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें