फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल विवि में यूजी व पीजी में एडमिशन के लिए 2 व 3 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल विवि में यूजी व पीजी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 2-3 जुलाई को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए 2 जुलाई से प्रवेश परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन तीन स्तरों में किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। इसके लिए विवि की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वीसी प्रो.राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए 13 राज्यों के 3000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 2 -3 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विवि में विभिन्न स्थानों पर दिशासूचक लगाए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का प्रथम स्तर प्रात: 10 से 11.30 बजे तक रहेगा, जबकि द्वितीय स्तर दोपहर 12.30 से 2 व तृतीय स्तर दोपहर बाद 3 से 4.30 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्रों में केंद्र अधीक्षक व उपाधीक्षक की ड्यूटी लगा दी गई। तय समय पर ही प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें