परिवहन मंत्री आज लेंगे कष्ट निवारण समिति की बैठक
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने बताया कि जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक शनिवार को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार लघु सचिवालय में प्रात: 11 बजे लेंगे। इसके बाद ऋषिकुल विद्यापीठ में शाम 4 बजे जिला स्तरीय कबीर दास जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे।