फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बरामदगी के लिए पिता ने दर्ज कराई एफआइआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत की निर्भया के भाई की हत्या का मामला
विज्ञापन

सोनीपत। गैंगरेप पीड़िता के भाई अमित की हत्या के बाद से लापता बाइक की बरामदगी के लिए पिता ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। हत्या के मामले में गिरफ्तार युवकों ने हत्या के बाद बाइक को सिक्का कॉलोनी में पुलिया के पास खड़ी करने की बात स्वीकारी थी। लेकिन इसके बाद पुलिस बाइक को बरामद नहीं कर पाई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस की जांच शुरू की है। रोहतक में हैवानियत का शिकार हुई युवती के भाई अमित की 1 अगस्त की रात हत्या हो गई थी। हत्या के बाद आरोपी उसकी बाइक भी ले गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया था कि उन्होंने मोटरसाइकिल को सिक्का कालोनी पुलिया के पास खड़ा किया था। अमित के पिता ने शिकायत में कहा कि उसने वहां जाकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। ऐसे में आशंका है कि मोटरसाइकिल को वहां से किसी ने चोरी कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दजज् कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें