फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज सेवा समिति ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर कबूतरों को उड़ाकर जश्न मनाया। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्यातिथि दलबीर लाकड़ा व संयोजक शशिकरण नासा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं कुष्ठ आश्रम व श्रीराम साधना केंद्र मुरथल में निर्धन बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति प्रधान आईडी मुंजाल व समाजसेवी देशराज कामरा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन वरिष्ठ महासचिव दयानंद आहूजा ने किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र हसीजा, जितेंद्र रेलन, संजय मक्कड़, पवन गोयल, सतपाल खांबरा, पवन तनेजा, जोगिंद्र कामरा, हंसराज तनेजा, सुरेंद्र मदान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें