अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में मंगलवार को अंतिम कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। बीएससी मेडिकल की टॉप लिस्ट 86.2 फीसदी, बीएससी नॉन मेडिकल की लिस्ट 85.4 फीसदी व बीएससी कंप्यूटर साइंस की लिस्ट 84 फीसदी अंकों से शुरू हुई। इस तरह बीएससी होम साइंस की मेरिट लिस्ट 71.2 फीसदी व बीए की मेरिट लिस्ट 75.2 फीसदी अंकों से शुरू हुई। विभिन्न कोर्सो के लिए मेरिट लिस्ट में चयनित छात्राओं के लिए फीस भरने की अंतिम तिथि 13 जुलाई रहेगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग में बीएससी मेडिकल की टॉप लिस्ट 86.2 फीसदी से शुरू होकर 85.2 फीसदी तक रही। बीएससी नॉन मेडिकल की लिस्ट 85.4 फीसदी से शुरू होकर 85 फीसदी रही। बीएससी कंप्यूटर साइंस की लिस्ट 84 फीसदी से शुरू होकर 78.80 तक रही। बीएससी होम साइंस की लिस्ट 71.2 फीसदी से शुरू होकर 54.2 फीसदी तक रही। बीए की लिस्ट 75.2 फीसदी से शुरू होकर 48.2 फीसदी तक रही। बी फार्मेसी की लिस्ट 79.8 फीसदी से शुरू होकर 74.2 फीसदी तक रही। बीबीए की लिस्ट 75.2 फीसदी से शुरू होकर 53.2 फीसदी तक रही। बीकॉम की लिस्ट 85.2 फीसदी से शुरू होकर 82 तक रही। इन सभी विभागों की खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 14 जुलाई को होगी।
राजकीय कालेज में 111 सीटों के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी
राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज गोहाना में बीकॉम आनर्स लिस्ट 53 फीसदी, बीकॉम की लिस्ट 45.8 फीसदी, बीए की लिस्ट 48.2 फीसदी, बीएससी नॉन मेडिकल की लिस्ट 49 फीसदी व बीएससी मेडिकल की लिस्ट 57 फीसदी अंकों पर रुकी। कॉलेज की दूसरी लिस्ट में 156 छात्राओं के नाम हैं। इन छात्राओं को बुधवार तक फीस जमा करानी होगी।
बड़ौता कॉलेज में इस तरह रही मेरिट लिस्ट
बड़ौता के राजकीय कालेज की मेरिट लिस्ट में बीकॉम में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया रैंकिंग अधिकतम 67.8 फीसदी रही, जबकि न्यूनतम 57.8 फीसदी रही। सामान्य श्रेणी के लिए इस सूची में अधिकतम 56.2 व न्यूनतम 48.2 अंक प्राप्त करने वालों को मौका मिला। बीए में आल इंडिया रैंकिंग 63.6 अधितम व 71 फीसदी न्यूनतम रही है। सामान्य श्रेणी में अधिकतम 71 फीसदी व न्यूनतम 64.4 फीसदी रही। अनुसूचित अधिकतम 64 फीसदी व न्यूनतम 60.2 फीसदी रही। पिछड़ा वर्ग-ए में अधिकतम 63.4 फीसदी व न्यूनतम 50.6 जबकि पिछड़ा वर्ग-बी में अधिकतम 56.6 फीसदी व न्यूनतम 45.8 फीसदी रही। इस कॉलेज में 111 सीटों के लिए सूची जारी की गई है।
आवेदनों की खामियां दूर करा सकेंगी छात्राएं
गर्ल्स पीजी कॉलेज गोहाना में कई छात्राओं के आवेदनों में खामियां रह गई थी। इसी के चलते उन्हें सूची में जगह नहीं मिल पाई। कॉलेज के नोडल अधिकारी मनमोहन चहल ने बताया कि जिन छात्राओं के आवेदनों में खामियां हैं, वह बुधवार को उन्हें ठीक करवा सकती हैं। इसके बाद उन छात्राओं को तीसरी व अंतिम कट ऑफ लिस्ट में जगह दी जाएगी।
महिला विवि ने जारी की अंतिम कट ऑफ लिस्ट, कल तक भरनी होगी फीस
बीएससी मेडिकल की टॉप लिस्ट 86.2 फीसदी, नॉन मेडिकल की लिस्ट 85.4 फीसदी