फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल-सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए 71 ने जमा किए दस्तावेज

Thu, 29 Jan 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में गुड़ मंडी के पास अग्रवाल धर्मशाला में लगाए गए ​शिविर में दस्तावेज की जांच करत
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से बुधवार को पेयजल व सीवर कनेक्शन को वैध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पहले दिन बुधवार को वार्ड नंबर 1 की सैनी धर्मशाला और वार्ड नंबर 14 व 15 में गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में विशेष शिविर लगाया।
विज्ञापन

शिविर में लोगों के पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए दस्तावेज जमा किए गए। दोनों जगह 71 लोगों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए जबकि 9 लोगों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उन्हें पूरे दस्तावेज के साथ शिविर में आने की बात कही।
नगर निगम के अनुसार क्षेत्र में 51433 कनेक्शन है। जबकि निगम क्षेत्र में अवैध कनेक्शन 70000 से ज्यादा है। अवैध कनेक्शनों की संख्या ज्यादा नगर निगम के पश्चिमी क्षेत्रहै। शहर के लोगों को अपने पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध करवाने के लिए सुनहरा अवसर दिया है।
विज्ञापन

शिविर के माध्यम से लोग 1550 रुपये खर्च कर अपने कनेक्शनों को वैध करा सकते हैं। निगम ने पेयजल कनेक्शन वैध करवाने के लिए 1050 रुपये व सीवर कनेक्शन वैध करवाने के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया है।
9 लोगों को अधूरे दस्तावेजों के साथ लौटना पड़ा वापस
वार्ड नंबर 14 व 15 के लोगोें के लिए गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को 70 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए। कर्मियों ने इन लोगों के दस्तावेज जमा करवाकर जल्द उनके कनेक्शनों को वैध करवाने का आश्वासन दिया। वहीं वार्ड नंबर 1 स्थित सैनी धर्मशाला में लगाए गए विशेष शिविर में 10 लोग अपने दस्तावेज जमा करवाने पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों को केवल एक व्यक्ति के दस्तावेज पूरे मिले, अन्य 9 लोगों को जल्द दस्तावेज पूरे करवाकर जमा करवाने की बात कही गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर यह शिविर 31 जनवरी तक जारी रहेंगे।
वर्जन

नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल व सीवर के कनेक्शन वैध करने को शिविर लगाने शुरू कर दिए है। 31 जनवरी तक यह शिविर लगाए जाएंगे। उसके बाद अवैध कनेक्शनों को काटने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें