फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी का ताला तोड़कर 71 बोरी सुपारी चोरी

Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली के प्याऊ मनियारी में पेपर मिल के पास स्थित फैक्टरी का ताला तोड़कर चोर 71 बोरी सुपारी चोरी कर ले गए। प्रत्येक बोरी का वजन 70 किलो था। सुपारी की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। चोरों ने अंदर के ताले को खोलकर फिर से बंद कर रखा है। वहीं बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ ही सीसीटीवी भी बंद किए गए थे। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से यमुनानगर के बिलासपुर स्थित मोड़ा कलां फिलहाल दिल्ली के नरेला स्थित गौतम कॉलोनी की गली नंबर-4 निवासी अमित चौहान ने पुलिस को बताया कि वह योगेश जैन के साथ मिलकर प्याऊ मनियारी की पेपर मिल के पास सुपारी काटने की फैक्टरी चलाते हैं। कर्मचारी दीपेंद्र ने फोन कॉल कर बताया कि फैक्टरी का ताला टूटा हुआ है। जब वह मौके पर आए तो सुपारी की बोरियां गायब थीं। रिकॉर्ड का मिलान करने पर पता चला कि चोर 71 बोरी सुपारी ले गए हैं। प्रत्येक बोरी में 70 किलो सुपारी भरी हुई थी। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोबारा बंद किया गया था अंदर का ताला, 12 फीट ऊंची छत से बाहर फेंकी बोरियां

पुलिस की जांच में सामने आया है कि बाहर गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर गोदाम का ताला खोलकर उसे दोबारा बंद किया गया था। गोदाम की छत पर 12 फीट ऊंचाई पर बने जाल को खोलकर बाहर बोरियों को फेंका गया है। इतना ही नहीं जांच की तो पता लगा कि चोरी से पहले बिजली काटी गई थी। इसके साथ ही सीसीटीवी भी बंद किए गए थे। इसमें कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


फैक्टरी के अंदर चोरी की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अंदर गोदाम का ताला खोलकर फिर से बंद किया गया है। साथ ही 12 फीट ऊंचे जाल से बाहर बोरियां फेंकी गई हैं। बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ सीसीटीवी में बंद किए थे। पुलिस कई पहलू से मामले की जांच कर रही है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें