फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर 7000 रुपये व हजारों का सामान किया चोरी, तीन युवक सीसीटीवी में दिख रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ी बाला स्थित दुकान में घुसकर चोर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। दुकानदार का आरोप है कि दुकान में लगे सीसीटीवी में तीन युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दे रहे है। उसने तीनों पर दुकान में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। गांव गढ़ी बाला के रहने वाले श्रीओम ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में परचून की दुकान खोल रखी है। वह सोमवार रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। उसने बताया कि वह मंगलवार को दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का पिछला दरवाजा टूटा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो पाया कि दुकान के अंदर से 7000 रुपये की नकदी व हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी है। उसने अपने स्तर पर जांच की। श्रीओम ने बताया कि उसने दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें उसके गांव के दो युवक रोहित व श्याम और पड़ोसी गांव बिंदरौली का सुंदर संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दे रहे है। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए तीनों युवकों पर चोरी का शक जताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें