फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जनशताब्दी ट्रेन से गिरे 70 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट की मौत

Tue, 24 Mar 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : फूल कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सोनीपत। चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक हुए 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर घर लौट रहे भिवानी के हालू बाजार निवासी एथलीट फूल कुमार (70) की जनशताब्दी ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात साढ़े नौ से दस बजे के दरम्यान राठधना-नरेला स्टेशन के बीच हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची जीआरपी ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। फूल कुमार रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
जीआरपी थाने के जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि फूल कुमार अपने दो साथियों के साथ चंडीगढ़ में हुए नेशनल गेम्स में भाग लेने गए थे। उन्होंने हाई जंप में स्वर्ण, हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक और शॉटपुट में रजत जीते थे।
विज्ञापन

रविवार रात को वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन जब रात साढ़े नौ से दस के बीच राठधना-नरेला स्टेशन के बीच पहुंची तो वह ट्रेन से नीचे गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर गई। सोमवार सुबह परिजनों के आने के बाद शव को उनको सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि वह खेल कोटे से रेलवे में भर्ती हुए थे। वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 130 से ज्यादा पदक जीत चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें