फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 70 क्विंटल पीआर धान की हुई खरीद, नमी अधिक होने पर 1630 क्विंटल रिजेक्ट

विज्ञापन
फोटो नई अनाज मंडी में धान की खरीद को लेकर रोष प्रकट करते हुए किसान। स्रोत - किसान
विज्ञापन
गोहाना। नई अनाज मंडी में शनिवार को पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। हैफेड अधिकारियों ने मानकों के अनुसार 70 क्विंटल धान की खरीद की, जबकि अधिक नमी के कारण 1630 क्विंटल धान रिजेक्ट कर दिया गया। खरीद में परेशानी का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंडी परिसर में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान मशीनों से धान की कटाई कर फसल मंडी में ला रहे हैं, लेकिन नमी समेत अन्य मानदंडों के कारण खरीद नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वर्ष 2024 में पीआर धान का एमएसपी 3100 रुपये करने की घोषणा की थी, लेकिन अब 2461 रुपये के एमएसपी पर भी खरीद में परेशानी हो रही है।
प्रदर्शन के बाद हैफेड अधिकारियों ने धान की ढेरियों की नमी जांची। जांच में अधिकतर ढेरियों में नमी 22 से 25 प्रतिशत मिली। हैफेड मैनेजर ज्योति आर्य ने बताया कि 17 प्रतिशत तक नमी वाले पीआर धान की ही खरीद की जाती है। उन्होंने किसानों से फसल सुखाकर और साफ करके मंडी में लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें