फोटो : सोनीपत में सीवर सफाई का औचक निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर चेक करते नवनिर्वाचित मेयर र
गोहाना। अभयुदय जनकल्याण न्यास के प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत नागरिक अस्पताल गोहाना में 7 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दंत कृत्रिम जबड़े (डेंचर) वितरित किए गए। संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए यह सेवा निरंतर चलाई जा रही है। नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. राकेश रोहिल्ला ने बताया कि आज वितरित किए गए जबड़ों को मिलाकर अब तक कुल 435 लोगों को निशुल्क दंत कृत्रिम जबड़े उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस अवसर पर सुनील कुच्छल, डॉ. भीम सिंह, प्रमोद गुप्ता, व अन्य मौजूद रहे। संवाद