फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौकीदार की हत्या करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
चौकीदार की हत्या के आरोपी क्राइम यूनिट गन्नौर टीम के साथ। विज्ञप्ति
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर पुलिस ने मुरथल में पटियाला ढाबे के चौकीदार सतपाल की पीट-पीटकर हत्या करने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनको मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि अन्य चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट पुलिस का कहना है कि चौकीदार सतपात की हत्या के मामले में गोहाना के गांव दोदवा निवासी सुनील, अमन, आजाद, मोहित उर्फ मोंटी, अजय, आशीष व चांद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से सुनील, अमन व मोहित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि आजाद, अजय, आशीष व चांद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियारों व बाइक को बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान हत्या के कारण जानने के साथ वारदात में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। -गोरखपाल राणा, एसीपी, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें