फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव माच्छरी-जाजी रोड पर महिला का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला है। महिला 5 दिन पहले बिहार से गांव जाजी आई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने मोहाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार फिलहाल गांव जाजी निवासी रोहित ने बताया कि उनकी पत्नी सीता देवी (39) पांच दिन पहले बिहार से उनके पास आई थी। सीता देवी के साथ उनकी छह माह पहले शादी हुई थी। सीता के पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगी थी। सोमवार को खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब उठे तो सीता देवी उन्हें नहीं मिली। उनकी तलाश की तो माच्छरी-जाजी रोड पर सीता देवी का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें